छत्तीसगढ़

घर में घुसकर मारपीट का मामला: महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल

जांजगीर-चांपा जिले के कोटमीसोनार क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना में एक विधि विरुद्ध बालक के शामिल होने की भी पुष्टि हुई है।

रंजिश के चलते घर में घुसकर की मारपीट

जानकारी के अनुसार 8 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी शुभम यादव, निवासी स्कूल पारा कोटमीसोनार के घर में घुसकर पुरानी रंजिश के चलते अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

मारपीट के दौरान जब प्रार्थी की मां बीच-बचाव करने आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना की रिपोर्ट पर **अकलतरा थाना में अपराध क्रमांक 83/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को उनके ठिकानों से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में—

  • विजय कुमार केंवट (39 वर्ष)

  • कन्या कुमारी केवट (36 वर्ष)

  • रामेश्वर उर्फ परमेश्वर केंवट (28 वर्ष)

  • अजय केवट (38 वर्ष)

सभी आरोपी कोटमीसोनार के निवासी हैं।

Related Articles

Back to top button