छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा: गाय से टकराई बाइक, सींग आंख में घुसने से युवक गंभीर

जांजगीर-चांपा, 18 फरवरी। जिले के नवागढ़ ब्लॉक से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहे एक युवक की मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय का सींग सीधे युवक की आंख में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 परीक्षा देने जा रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार केरा गांव निवासी मनीष कुमार देवांगन (21 वर्ष) बुधवार सुबह करीब 9 बजे मोटरसाइकिल से राधाकृष्ण कॉलेज नवागढ़ में प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहा था।

इसी दौरान केरा और बर्रा मोड़ मिस्दा के पास अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। युवक संभल पाता, इससे पहले ही बाइक सीधे गाय से टकरा गई।

सींग आंख में धंसा, बहने लगा खून

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के दौरान गाय का सींग युवक की आंख में जा धंसा। हादसे में युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी आंख से काफी खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर उसे नवागढ़ अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button