छत्तीसगढ़

बहन से मिलने घर आए बॉयफ्रेंड को भाई ने मार-डाला:5 दोस्तों संग मिलकर घेरा, फेस और पेट पर चाकू गोदा, तालाब में फेंकी लाश

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक भाई ने अपनी बहन के बॉयफ्रेंड का मर्डर कर दिया। सारंगढ़ के रहने वाले राहुल चौहान (27) का शिवरीनारायण की रहने वाली लड़की से अफेयर था। वैलेनटाइन वीक पर 11 फरवरी को वह मेला घूमने के बहाने लड़की से मिलने पहुंच गया। भाई को यह बात अच्छी नहीं लगी। भाई दोनों के फोन पर बात करने से भी नाराज रहता था।

लड़की से मिलने के बाद राहुल मेला घूमने चला गया था। लौटते समय शाम 6 बजे भाई और उसके 5 दोस्तों ने मिलकर उसे घेर लिया और मारपीट कर दी। आरोपियों में भाई समेत 4 नाबालिग शामिल है। सभी के पास छोटे छोटे चाकू थे। किसी ने राहुल के पेट पर चाकू गोदा, तो किसी ने चेहरे और हाथ पर चाकू से वार किया। मारपीट में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लाश पास के ही तालाब में फेंक दिए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button