जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग: एफसीआई गोदाम अकलतरा में मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। एफसीआई गोदाम अकलतरा में मारपीट की घटना को लेकर थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 जनवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे आपसी विवाद के दौरान आरोपी किशन पाण्डेय (23 वर्ष) निवासी फिरंगी पारा, करगी रोड कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर ने प्रार्थी अजित कुमार सहीस, निवासी सांकर के साथ अश्लील गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपी ने प्रार्थी की उंगली दांत से काट ली तथा कांच के टुकड़े से हमला कर चोट पहुंचाई।
घटना की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 118(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त कांच का टुकड़ा भी जप्त किया गया।
विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी अकलतरा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।






