बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा। जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बलौदा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि बलौदा क्षेत्र के भैसा बाजार मुक्तिधाम रोड के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में देशी शराब बेचने के लिए रखा हुआ है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी भरतलाल कश्यप पिता देवदत्त कश्यप (उम्र 56 वर्ष), निवासी कटनई, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 2800 रुपये आंकी गई है।
मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 18/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को दिनांक 13 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार, आरक्षक संतोष रात्रे, रज्जू टण्डन, रोहित साहू एवं महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा षांतेय का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।






