सेवा भाव से मनाया जन्मदिन पवन राठौर ने तिलक सेवा संस्थान के बच्चों के साथ बाँटी खुशियाँ


जांजगीर चांपा …छत्तीसगढ़ क्षत्रिय राठौर समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी पवन राठौर जी ने अपना जन्मदिन सादगी, संवेदना और सेवा भाव के साथ मनाकर समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
पवन राठौर जी ने तिलक सेवा संस्थान, सेवा धाम अफरीद में निवासरत बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मोत्सव मनाया तथा बच्चों की खुशियों में सहभागी बने। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के लिए मिठाई, चॉकलेट एवं स्वल्पाहार भोजन हेतु ₹7100 की सहयोग राशि प्रदान की।
उनका यह मानवीय और करुणामय कदम समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। तिलक सेवा संस्थान परिवार ने उनके इस सेवा समर्पण को नमन करते हुए इसे प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम में तांत्रिकाचार्य गुरुजी सनत राठौर, ठाकुर केदार सिंह राठौर, अशोक राठौर, संस्थान के संस्थापक केशव राठौर, सचिव ओपी राठौर, कोषाध्यक्ष ज्ञानी कुमार, केयर टेकर राम यादव सहित संस्थान के बच्चे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर तिलक सेवा संस्थान, सेवा धाम अफरीद की ओर से पवन राठौर जी को पुनः जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। संस्थान ने ईश्वर से कामना की कि वे सदैव स्वस्थ रहें और समाज सेवा के पथ पर इसी तरह निरंतर अग्रसर रहें।






