छत्तीसगढ़

Janjgir Champa News: शिवरीनारायण में महानदी पुल के नीचे मिली महिला की लाश, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब महानदी पुल के नीचे नदी में एक महिला की लाश मिली। शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को नदी से बाहर निकलवाया।

मृतका की हुई पहचान

जांच के दौरान मृतक महिला की पहचान जैजैपुर क्षेत्र के नंदेली गांव निवासी झरोखा भट्ट की पत्नी रुखमणी भट्ट के रूप में हुई है। पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।

पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और महिला की मौत के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा है, आत्महत्या या फिर किसी साजिश का नतीजा।

Related Articles

Back to top button