छत्तीसगढ़

जांजगीर–चांपा में CM सहित VVIP आगमन के लिए 19 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था, पुलिस ने आमजन से की विशेष अपील

जांजगीर–चांपा, 20 दिसंबर 2025। आगामी 22 दिसंबर 2025 को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य VVIP के जांजगीर आगमन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यातायात और पार्किंग की सुचारु व्यवस्था के लिए पुलिस ने 19 अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की है।

जांजगीर–चांपा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि कार्यक्रम स्थल पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बाधित न हो।

मुख्य पार्किंग स्थल और उनके उपयोग:

  • P-1: पुलिस परेड ग्राउंड – मुख्य मंच आमंत्रित अतिथियों हेतु

  • P-2: TCL कॉलेज मैदान – MIP सेक्टर एवं हेलीपैड स्वागत वालों के लिए

  • P-3: पुलिस कॉलोनी के सामने मैदान – मीडिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों हेतु

  • P-4: खोखरा जेल परिसर – पुलिस वाहन पार्किंग

  • P-5 से P-19: विभिन्न पार्किंग स्थल – आमजन की पार्किंग हेतु, क्षेत्रानुसार विभाजन

विशेष निर्देश:

  • शक्ति, बाराद्वार, रायगढ़ की ओर से आने वाले वाहन सुकली चौक हाइवे से मुड़कर पेंड्री गांव होते पार्किंग स्थल पर पार्क करेंगे।

  • अकलतरा और बिलासपुर की ओर से आने वाले वाहन खोखरा हाइवे चौक से मोड़कर क्रिकेट स्टेडियम व आस-पास के पार्किंग स्थल में रखें।

Related Articles

Back to top button