छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग न्यूज़: छेड़छाड़ के आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय कुमार खुंटे (31 वर्ष), निवासी लोहर्सी, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 332(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना का विवरण
पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 06 दिसंबर 2025 को वह अपने घर के कमरे में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी संजय कुमार खुंटे घर में जबरन घुस आया और गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही थाना शिवरीनारायण पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की तत्पर कार्रवाई
महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और संजय कुमार खुंटे को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में टीम का योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), प्रआर तारिकेश पांडेय तथा आरक्षक नितिन द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button