छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग: चाम्पा पुलिस की छापेमार कार्रवाई, जुआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर चाम्पा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिवनी के करवारपारा में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारा। मौके से 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

टीम ने आरोपियों के कब्जे से 6000 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुले में काट-पत्ती का जुआ खेल रहे हैं, जिसके बाद अधिकारियों के निर्देशन में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार जुआरी:
गुलाब राम धीर, छेदीलाल राठौर, पीतांबर देवांगन, घनश्याम साहू, लखन यादव, मनमोहन धीवर, सुखसागर दास, मेघा राम साहू, लखन सिंह, बलराम बरेठ, सरजू राम धोबी और गयाराम राठौर शामिल हैं।

कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता सहित पुलिस टीम के दादुरैया ठाकुर, बेलसज्जर लकड़ा, नरसिंह बर्मन, शंकर राजपूत, वीरेश सिंह, संजय केवट, सचिन एक्का, कैलाश यादव, जय उरांव, भूपेंद्र गोस्वामी और रूप नारायण का विशेष योगदान

Related Articles

Back to top button