छत्तीसगढ़

ब्रेजा कार के टायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो टायर बरामद

जांजगीर-चांपा, 14 नवंबर 2025। थाना बलौदा पुलिस ने ब्रेजा कार के दो टायर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान सोहराब जांगड़े (21 वर्ष), निवासी कोरबी, अचानकपुर रोड के रूप में हुई है। प्रकरण में एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल पाया गया है।

मामला 9 नवंबर का है, जब प्रार्थी हेमंत कुमार यादव की कार (सीजी 12 बीटी 6576) घर बाड़ी में खड़ी थी। रात में अज्ञात चोरों ने कार के आगे के दोनों टायर चोरी कर लिए। मामले में अपराध क्रमांक 443/25 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक घटना स्थल के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते देखे गए थे। पूछताछ में आरोपी सोहराब ने अपने साथी के साथ मिलकर जेक और पाना का उपयोग कर टायर चोरी करने और उन्हें कोरबी लपेटापारा के खेत में छिपाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने 18,400 रुपए मूल्य के दोनों टायर बरामद कर लिए हैं।

कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव, सउनि सुनील टैगोर, आरक्षक श्याम राठौर, टिकेश्वर राठौर और रोहित साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button