छत्तीसगढ़

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: निगरानी बदमाश सतीश यादव उर्फ बाटा पर जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित

जांजगीर-चांपा। थाना जांजगीर क्षेत्र के कुख्यात निगरानी बदमाश सतीश यादव उर्फ बाटा के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सतीश यादव (29 वर्ष) निवासी आईबी रेस्ट हाउस के आगे, जांजगीर थाना क्षेत्र में रहता है। उसके खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, मारपीट, और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर अपराधों के कुल 12 प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा 4 प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयाँ भी की जा चुकी हैं।

लगातार पुलिस कार्रवाई के बावजूद भी आरोपी की आपराधिक गतिविधियाँ कम नहीं हुई हैं, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इसी के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत जिला बदर की कार्यवाही की अनुशंसा की गई है।

Related Articles

Back to top button