छत्तीसगढ़

चांपा /अयोध्या में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22जनवरी को श्री रामेश्वर महादेव सेवा समिति एवं समस्त आदर्श नगर निवासियों के द्वारा निकाला गया भव्य शोभायात्रा

चांपा/आयोध्या में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का यह 22जनवरी का दिन आदर्श नगर निवासियों के लिए भी गौरवशाली दिन रहा है इस दिन सुबह से ही आदर्श नगर में राममय माहौल रहा है एवं आदर्श नगर में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही सभी भक्तों का आना-जाना लगा रहा। श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की गई । मंदिर को फूल मालाओं , रंग-बिरंगे लाइट्स से सजाया गया । इसके साथ श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में दोपहर 1:00 बजे से भजन कीर्तन प्रारंभ हुआ । इसके बाद दोपहर 3:00 बजे से भव्य शोभायात्रा श्री रामेश्वर महादेव मंदिर से बरपाली चौक, चांपा के लिए प्रस्थान हुआ जिसमें समस्त आदर्श नगर निवासी एवं चांपा में निवासरत लोगों ने इस शोभायात्रा में सम्मिलित होकर इस शोभायात्रा को विशाल रूप दिया। शोभा यात्रा के दौरान बरपाली चौक के आसपास विभिन्न जगहों पर श्रद्धालु भक्तों के द्वारा लड्डू प्रसाद एवं बूंदी प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी । इस शोभायात्रा में आकर्षक आतिशबाजी हुई। शोभायात्रा वापस आने के बाद मंदिर में दीप उत्सव का कार्यक्रम किया गया ।मंदिर 251 दीपों से जगमगा गई।एवम प्रभु श्री राम जी की भव्य महाआरती सभी आदर्श नगर निवासियों के द्वारा किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद भंडारा का वितरण श्री रामेश्वर महादेव सेवा समिति के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में सभी आदर्श नगर निवासियों एवं आसपास के मोहल्ले वासियों की अधिक से अधिक संख्या में गरिमामय में उपस्थिति रही है*

Related Articles

Back to top button