छत्तीसगढ़

स्टंटबाजी का नया मामला: चलती स्कॉर्पियो पर बैठकर वीडियो बनाने वाली युवती पर पुलिस ने कार्रवाई

दंतेवाड़ा। जिले में सड़क सुरक्षा की अनदेखी का एक और मामला सामने आया है। बारसूर के प्रसिद्ध सातधार ब्रिज पर एक युवती ने चलती स्कॉर्पियो गाड़ी के ऊपर बैठकर खतरनाक स्टंट किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस की कार्रवाई

बारसूर थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवती की पहचान कर वाहन मालिक पर ₹2,300 का चालान काटा। युवती गाड़ी के ऊपर बैठकर वीडियो शूट कर रही थी, जो सड़क सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है और जान के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

पहले भी सामने आ चुके मामले

इसी प्रकार के हालिया घटनाक्रम में गुरुवार सुबह छह युवकों द्वारा गाड़ी पर स्टंटबाजी किए जाने का मामला भी सामने आया था। उन युवकों पर भी पुलिस ने चालानी कार्रवाई की थी।

ट्रैफिक पुलिस की चिंता

बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामले ट्रैफिक पुलिस की चिंता बढ़ा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि स्टंटबाजी जैसी खतरनाक हरकतों से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button