छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: डकैती के प्रयास में 5 आरोपी गिरफ्तार, भारी हथियार और नकाब बरामद

जांजगीर। जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती का प्रयास करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल, 5 कारतूस, 1 चाकू, 2 साब्बल, 2 नकाब, 1 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद की गई है।

आरोपी और उनकी जानकारी

  1. मनीष कुमार बनवा, पिता रामेश्वर प्रसाद बनवा, उम्र 26 वर्ष, ग्राम अफरीद, थाना सारागांव

  2. चैतन्य दिनकर उर्फ चमन, पिता देवानंद दिनकर, उम्र 19 वर्ष, ग्राम तागा, थाना मुलमुला

  3. हितेश दिनकर, पिता देवानंद दिनकर, उम्र 21 वर्ष, ग्राम तागा, थाना मुलमुला

  4. जितेंद्र दिनकर, पिता बद्री प्रसाद दिनकर, उम्र 26 वर्ष, ग्राम पूटपुरा, थाना जांजगीर

  5. तरुण सूर्यवंशी, पिता पुरन दास सूर्यवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी भाटापारा, थाना जांजगीर

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को रात लगभग 2 बजे, प्रार्थी राहुल अग्रवाल अपने पिता के साथ घर के बाहर आया और देखा कि तीन नकाबपोश व्यक्ति उसकी दुकान के शटर को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। आरोपियों को देखकर तीनों भाग गए। पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने घेरा बंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button