जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता : 24 घंटे के भीतर सामूहिक अनाचार के 7 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले की चांपा पुलिस ने अपनी तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए एक गंभीर अपराध का खुलासा कर दिया है। थाना चांपा क्षेत्र में सामूहिक अनाचार की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
🔹 घटना का विवरण
दिनांक 30 सितंबर 2025 को थाना चांपा में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28-29 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच कुछ युवक मोटरसाइकिल से उसे सुनसान स्थान पर ले गए और बारी-बारी से सामूहिक अनाचार कर मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल जांच शुरू की।
🔹 पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांपा जयप्रकाश गुप्ता और साइबर सेल प्रभारी सागर पाठक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने क्षेत्र के संभावित सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की और तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
-
पदीप मनहर (19 वर्ष) निवासी घोघरानाला, डिपरापरा वार्ड 14
-
शिवम बंजारे (19 वर्ष) निवासी घोघरानाला, डिपरापरा वार्ड 14
-
कृष्णा खुटे (19 वर्ष) निवासी घोघरानाला, डिपरापरा वार्ड 14
-
अनिल महिलांगे (19 वर्ष) निवासी घोघरानाला, मंडलपारा वार्ड 13
-
सुरज टंडन (19 वर्ष) निवासी घोघरानाला, चांदुपारा वार्ड 14
-
दीपेश कुर्रे (19 वर्ष) निवासी घोघरानाला, डिपरापरा वार्ड 14
-
शानू मीरझा (19 वर्ष) निवासी घोघरानाला, चांपा
पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। आरोपियों ने बताया कि वे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय महिला को अकेला पाकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिए।






