छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 शराबी चालक पकड़े गए

जांजगीर-चांपा, 27 सितंबर 2025: पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में जांजगीर-नैला क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में 9 शराबी वाहन चालकों को पकड़कर उनके खिलाफ धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और वाहन जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया।

नवरात्रि पर्व पर भीड़भाड़ वाले नैला मां दुर्गा पंडाल क्षेत्र में नो पार्किंग, नो एंट्री और यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी सख्ती बरती गई। पुलिस ने समन शुल्क वसूलते हुए चेतावनी दी कि नशे में वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं, ट्रिपल सवारी न करें, नाबालिगों को वाहन न दें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।

Related Articles

Back to top button