छत्तीसगढ़

श्री बजरंगी जन कल्याण समिति, डिंगापुर (कोरबा) की पहल

आज दिनांक 18 सितम्बर 2025, दिन गुरुवार को वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद श्री अजय गोंड जी के मार्गदर्शन में, श्री बजरंगी जन कल्याण समिति, डिंगापुर के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों द्वारा माननीया महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी को एक आवेदन पत्र सौंपा गया।

इस आवेदन के माध्यम से समिति ने डिंगापुर हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन, सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग रखी।

समिति ने यह आशा व्यक्त की है कि नगर निगम प्रशासन आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करेगा, जिससे वार्डवासियों को सुविधा एवं स्वच्छ वातावरण प्राप्त हो सके।

Related Articles

Back to top button