जांजगीर-चाम्पा : आपसी रंजिश में घर घुसकर मारपीट, दोनों पक्षों के 6 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

जांजगीर-चाम्पा। थाना पामगढ़ पुलिस ने आपसी रंजिश में घर के अंदर घुसकर मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना 31 अगस्त 2025 की रात की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम मेकरी थाना पामगढ़ के निवासी आदित्य खरे और रघुराज केंवट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 9:00 से 9:30 बजे के बीच दोनों पक्षों ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर गाली-गलौच की, जान से मारने की धमकी दी और रॉड, डंडा व हाथ-मुक्कों से एक-दूसरे पर हमला किया। इस घटना में दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोटें आईं।
-
पार्टी नं. 1 : रामप्रसाद केंवट (43 वर्ष), संतोष केंवट (42 वर्ष), सोहित उर्फ रोहित केंवट (34 वर्ष)
-
पार्टी नं. 2 : पप्पू खरे (44 वर्ष), आदित्य खरे (24 वर्ष), समीर खरे (19 वर्ष)
पुलिस ने विवेचना के दौरान सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त रॉड और डंडा बरामद किए गए। तत्पश्चात सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक विजय पैकरा (मुख्यालय), निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि सरोज पाटले, रामदुलार साहू, प्रआर. अजय कंवर, आर. नवीन रात्रे, चंद्रशेखर कैवर्त और यशवंत पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






