जांजगीर-चांपा: नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जांजगीर-चांपा। थाना सारागांव पुलिस ने नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी राजेश्वर प्रसाद जायसवाल (निवासी बम्हनीडीह) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी 09 सितंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे पीड़िता के घर में घुसा और उसे बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अपराध क्रमांक 132/25 धारा 331(1), 75(1) BNS एवं 8 पास्को एक्ट के तहत विवेचना शुरू की।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा, विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक सुभाष चौबे, थाना प्रभारी सारागांव, सउनि राजेश सिंह और महिला प्रधान आरक्षक सरस्वती जांगड़े का योगदान सराहनीय रहा।
पुलिस ने कहा कि नाबालिकों के खिलाफ अपराधों को गंभीरता से लिया जाता है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






