छत्तीसगढ़

जांजगीर: पत्नी की चरित्र शंका में हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद नस काटकर किया था आत्महत्या का प्रयास

जांजगीर-चाम्पा। जिले में पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए पति ने धारदार चाकूनुमा हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद की नस काटकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच गई। घटना 7 सितंबर की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी जगदीश देवांगन (45 वर्ष) ग्राम करही बाजार, बलौदा बाजार का निवासी है। वह अपनी पत्नी के साथ शारदा मंगलम के पीछे जांजगीर में रह रहा था। आरोपी कोई कामकाज नहीं करता था, जबकि उसकी पत्नी घर का खर्च उठाती थी। इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता था और आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

घटना वाले दिन दोपहर करीब 1:40 बजे आरोपी ने पत्नी से विवाद के दौरान धारदार चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर जांजगीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो दोनों पति-पत्नी बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। आरोपी ने घटना के बाद अपनी नस काट ली थी और उसे भर्ती कराया गया था।

Related Articles

Back to top button