छत्तीसगढ़
जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गांजा की पुटकी बनाकर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर। कोतवाली पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में गांजा की पुटकी कर बिक्री करने वाले आरोपी मोहन लाल राठौर उर्फ छोटू (39 वर्ष), निवासी केरा रोड जांजगीर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी घर में रहकर गुप्त रूप से गांजा की पुटकियां बनाकर बेचता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डेढ़ किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। उसके खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में निरीक्षक मणिकांत पांडेय, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, भवानी सिंह चौहान एवं साइबर टीम की सक्रियता से की गई।






