छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री रोकने पुलिस की सख्ती, मेडिकल संचालकों की बैठक आयोजित

जांजगीर-चांपा, 29 अगस्त 2025। जिले में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने जिले के मेडिकल संचालकों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिले में वर्तमान में 750 से अधिक मेडिकल दुकानें संचालित हो रही हैं। बैठक में सभी संचालकों को नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि—

  1. नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री केवल पंजीकृत डॉक्टर की वैध पर्ची पर ही की जाए।

  2. सभी बिक्री और पर्चियों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए, जिसे आवश्यकता पड़ने पर विभाग को प्रस्तुत करना होगा।

  3. नाबालिग अथवा बिना पर्ची वाले ग्राहकों को किसी भी स्थिति में ऐसी दवाइयाँ न बेची जाएं।

  4. नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस रद्द करना, एफआईआर दर्ज करना और गिरफ्तारी तक शामिल है।

Related Articles

Back to top button