छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 43 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। 24 अगस्त 2025 को नवागढ़, पामगढ़ और अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 43 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 8700 रुपए बताई गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. लक्ष्मी राम गोड (41 वर्ष) निवासी कटोद थाना नवागढ़

  2. वीरेंद्र दिवाकर (30 वर्ष) निवासी उदयभाटा थाना नवागढ़

  3. संजय भास्कर (47 वर्ष) निवासी मेउ थाना पामगढ़

  4. राकेश सिदार (24 वर्ष) निवासी भदरा थाना पामगढ़, हाल खटोला थाना अकलतरा

  5. नकुल धीवर (40 वर्ष) निवासी पोड़ीदलहा थाना अकलतरा

कैसे हुई कार्रवाई

  • थाना नवागढ़ पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी राम और वीरेंद्र दिवाकर को 09 लीटर कच्ची महुआ शराब मोटरसाइकिल से परिवहन करते पकड़ा।

  • थाना पामगढ़ पुलिस ने आरोपी संजय भास्कर से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।

  • थाना अकलतरा पुलिस ने आरोपी राकेश सिदार के कब्जे से 07 लीटर और आरोपी नकुल धीवर से 21.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की।

Related Articles

Back to top button