जांजगीर-चांपा : अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 76 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना मुलमुला पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 76 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम मंगलेश निर्मलकर (32 वर्ष), निवासी अमोरा, थाना मुलमुला है। उसके कब्जे से 76 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत करीब 6080 रुपए आंकी गई है, जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप व उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार शोरी के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला उप निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक राजमणी द्विवेदी, महिला आरक्षक जयंती लहरे, आरक्षक भूपेंद्र कंवर सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।






