अकलतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रक ड्राइवर से लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले की अकलतरा पुलिस ने ट्रक ड्राइवर से लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी विकाश उर्फ छोटा पटेल निवासी जयरामनगर थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर का रहने वाला है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सूरज तिवारी निवासी अहिवारा नंदनी खुंदनी थाना नंदनी जिला दुर्ग 14 जुलाई को जे.के. लक्ष्मीन सीमेंट फैक्ट्री अहिवारा से ट्रक (क्रमांक CG 04 HW 6317) में सीमेंट लोड कर चांपा के लिए अपने हेल्पर नारायण पटेल के साथ रवाना हुआ था। सुबह करीब 5 बजे तरौद चौक अकलतरा हाईवे पर उसने गाड़ी खड़ी कर रास्ता पूछा और चाय पीकर लौटा। इसी दौरान मोटरसाइकिल में सवार चार युवक पहुंचे और ट्रक के केबिन पर चढ़कर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने पैसे की मांग की और मना करने पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी को पेट के दाहिनी ओर चोट लगी। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक के केबिन में रखा पर्स लूट लिया जिसमें 5 हजार रुपए नकद थे।
घटना की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 313/25 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रकरण में पहले ही आरोपी निखिल उर्फ रिंकू मरावी और रंजनीकांत खांडेकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वहीं, एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया था।






