छत्तीसगढ़

बॉयफ्रेंड का शौक पूरा करने गर्लफ्रेंड बनी चोर, परिचित को ही लगा दिया चूना

कांकेर। जिले के डूमरपानी गांव से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बीते 8 अगस्त को एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को बाइक खरीदने के लिए पैसे देने अपने ही परिचित के घर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नरहरपुर थाना के अंतर्गत आने वाले हल्बा चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, 9 अगस्त 2025 को पीड़ित कन्हैया पटेल ने चौकी हल्बा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 अगस्त की दोपहर 1 बजे वह डूमरपानी से बाजार में सब्जी बेचने गया था। रात करीब 8 बजे लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में रखी दो पेटियों में से नगद राशि, सोने और चांदी के आभूषण गायब थे। चोरी गए सामान में लगभग ₹95,000 नकद, सोने का मंगलसूत्र, मराठी माला, कान के टॉप्स, चांदी की करधनी और पायल शामिल थे।

Related Articles

Back to top button