छत्तीसगढ़

नग्न कर पूरे गांव में घसीटा, लाठी-डंडे से पीटा

सक्ती जिले में रविवार रात कुछ लोगों ने आपसी रंजिश में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घसीटते हुए बेरहमी से लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीटा गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सर्वे दास महंत (45) परिवार के साथ दर्राभाठा बगरैल गांव में रहता था। गांव में ही रहने वाले रिश्तेदारों से रंजिश था। इसी रंजिश के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

देखिए मारपीट की कुछ तस्वीरें

नग्न हालत में शख्स को पूरे गांव में घसीटता और जमकर मारपीट की।
नग्न हालत में शख्स को पूरे गांव में घसीटता और जमकर मारपीट की।
कोई लात घूंसे तो कोई लाठी डंडे से मारपीट की।
कोई लात घूंसे तो कोई लाठी डंडे से मारपीट की।
खून से लथपथ हालत में छोड़कर भागे सभी आरोपी।
खून से लथपथ हालत में छोड़कर भागे सभी आरोपी।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रविवार रात सर्वे दास महंत अपने घर पर था। इस दौरान 4-5 लोग लाठी-डंडा लेकर घर में घूसे और गाली-गलौज करते हुए उसे घर से बाहर निकाला। बेटे ने विरोध किया तो उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। बाद में उसने निर्वस्त्र किया और पूरे गांव में घसीटते हुए जमकर पीटा।

Related Articles

Back to top button