छत्तीसगढ़

ओम शांति भवन में रक्षाबंधन स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

बरमकेला विश्व बंधुत्व, एकता और सद्भावना के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बरमकेला द्वारा ओम शांति भवन, कंचनपुर में भव्य “रक्षाबंधन आध्यात्मिक स्नेह मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन 9 अगस्त 2025, शनिवार को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों को भगवान के प्यार के बंधन में पवित्रता की प्रतिज्ञा स्वरूप राखी बांधी गई। आत्मिक स्मृति का तिलक लगाकर ज्ञान, प्यार और शक्ति के तोहफे दिए गए तथा सभी ने प्रसाद स्वरूप मिठाई ग्रहण की। इस दौरान उपस्थित लोगों से यह संकल्प कराया गया कि वे अहंकार, नफरत, दुःख, अशांति, डर और हर गलत सोच, बोल तथा कर्म से अपनी रक्षा करेंगे।

कार्यक्रम में ब्र. कु. भुवनेश्वरी बहन और ब्र. कु. सुनयना बहन ने कहा कि आत्मा और परमात्मा के प्यार का बंधन ही सच्चा ‘रक्षा बंधन’ है, जो हमें सदा के लिए सुरक्षित करता है। उन्होंने इसे आध्यात्मिक जागरण और आंतरिक शांति का पर्व बताया।

आयोजन के दौरान शांति, प्रेम और सद्भावना का संदेश पूरे वातावरण में गूंजता रहा और उपस्थित सभी ने इस दिव्य अवसर को यादगार बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button