सूरज ने दिखाई अपनी चमक शारीरिक परीक्षा में मिले 100 में 100 अंक नगर सेना परीक्षा में जिला स्तर पर किया टॉप

जांजगीर चांपा/ग्राम कोटमी सोनार निवासी सूरज प्रताप मंडलोई, पिता चंद्रभान मंडलोई ने कठिन परिश्रम एवं निरंतर लगन के बल पर नगर सेना परीक्षा में जिला स्तरीय परिणाम सूची में प्रथम स्थान हासिल कर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार, होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दो चरण शारीरिक एवं लिखित परीक्षा में चयन प्रक्रिया पूरी की जाती है। सूरज प्रताप मंडलोई ने शारीरिक परीक्षा में 100 में 100 अंक तथा लिखित परीक्षा में 100 में 78 अंक प्राप्त करते हुए कुल 178 अंक अर्जित किए। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने संभाग स्तरीय चयन सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उनकी इस उपलब्धि से गांव, परिवारजन एवं मित्रगण अत्यंत हर्षित हैं और गांव में उल्लास एवं बधाइयों का माहौल है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सूरज प्रताप की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।






