छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस में लापरवाही का मामला, थाना मददगार आरक्षक पद्मराज सिंह पर विभागीय जांच शुरू

जांजगीर-चांपा। पुलिस विभाग में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। थाना चांपा में पदस्थ थाना मददगार आरक्षक पद्मराज सिंह पर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, आरक्षक पद्मराज सिंह ने वरिष्ठ कार्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा से जारी 42 महत्वपूर्ण विभागीय पत्रों को न तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को वितरित किया और न ही थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी। उन्होंने सभी पत्र अनावश्यक रूप से अपने पास दबाकर रखे।

इस लापरवाहीपूर्ण आचरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने आरक्षक पद्मराज सिंह के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

माना जा रहा है कि विभागीय जांच के बाद दोष सिद्ध होने पर आरक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button