छत्तीसगढ़
छठी कार्यक्रम में पड़ोसी को तलवार से काट डाला:हंसी-मजाक में 2 लोगों के बीच विवाद

रायगढ़ जिले में छठी कार्यक्रम के दौरान युवक ने तलवार से पड़ोसी का गला काट दिया। ग्राम तुरेकेला खड़ियापारा में 3 जुलाई को संपत खड़िया के बच्चे की छठी मनाई जा रही थी। इस दौरान अर्जुन खड़िया (26) और एक अन्य युवक के बीच हंसी-मजाक में विवाद हो गया।
कार्यक्रम में मौजूद पड़ोसी केंदाराम खड़िया (65) विवाद शांत कराने पहुंचा। गुस्से में आकर अर्जुन खड़िया तलवार लेकर आया और बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।






