छत्तीसगढ़
बुजुर्ग महिला से मारपीट कर फरार चल रहा आरोपी धराया

जांजगीर थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर मारपीट करने वाले फरार आरोपी बलराम सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 13 जनवरी 2025 की रात 11:30 बजे आरोपी बलराम सूर्यवंशी (आयु 47 वर्ष, निवासी खोखरा) ने रंजिश के चलते बुजुर्ग महिला के घर का दरवाजा तोड़कर डंडा लेकर भीतर घुस गया। वहां महिला को अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का व डंडे से बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 331(6) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। लगातार तलाश के बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।






