जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग न्यूज़: बलौदा पुलिस ने स्कार्पियो वाहन से 120 लीटर डीजल किया बरामद, चालक वाहन छोड़कर फरार
जांजगीर-चांपा, 18 जून 2025। थाना बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने एक स्कार्पियो वाहन से 120 लीटर अवैध डीजल बरामद किया है। पुलिस की घेराबंदी को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बरामद डीजल की कीमत करीब 11,400 रुपए आंकी गई है, वहीं स्कार्पियो वाहन की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
ऐसे हुआ खुलासा:
बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन में अवैध डीजल लेकर कोई व्यक्ति ग्राम बगडबरी की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम कुरमा के कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस की गाड़ी को देख वाहन चालक खमदाई पहाड़ के पास स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गया।






