जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्रवाई : 40 पाव अवैध देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में चांपा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 40 पाव देसी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो शराब को अवैध रूप से बिक्री के उद्देश्य से परिवहन कर रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश चंद्र खरे (उम्र 56 वर्ष), निवासी कोसमंदा, थाना चांपा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पाव देसी प्लेन शराब जिसकी अनुमानित कीमत 3200 रुपये है, तथा परिवहन में उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमनि सिदार के मार्गदर्शन में की गई।
उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रआर. प्रकाश राठौर, मुद्रिका दुबे, शंकर राजपूत एवं खेमचरण का विशेष योगदान रहा।






