छत्तीसगढ़

बिलासपुर में चलती कार पर स्टंटबाजी, VIDEO

बिलासपुर में बदमाशों का कार पर सवार होकर स्टंटबाजी करने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें युवक कार की खिड़की पर लटक कर खतरनाक तरीके से फर्राटे मार रहे हैं।

पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। दूसरी तरफ पुलिस ने इंस्टाग्राम में स्टंटबाजी का रील्स बनाकर अपने आप को डॉन बताने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

चलती कार में युवकों ने मचाया हंगामा।
चलती कार में युवकों ने मचाया हंगामा।

दरअसल, शहर में इन दिनों बदमाशों का एक नया ट्रेंड चल रहा है। जिसमें युवक कार में मस्ती करते हुए स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहे हैं।

गुरुवार की शाम करीब 5 बजे कार सवार तीन युवक एक कार की खिड़की पर निकल कर हंगामा मचा रहे थे। जिस तरीके से युवक तेज रफ्तार कार से बाहर निकलकर फर्राटे मार रहे थे, उसे देखकर राहगीर भी हैरान गए हैं। इससे युवकों के साथ ही दूसरी गाड़ी पर सवार लोगों को भी खतरा हो सकता था। साथ ही हादसा होने की आशंका थी।

Related Articles

Back to top button