छत्तीसगढ़

शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोचा

जांजगीर-चांपा, 22 मई:
थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी संदीप नायक, निवासी वार्ड क्रमांक 11, शिवरीनारायण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मामले का विवरण:
प्रार्थी अनिकेत टंडन, निवासी घिरघोल, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल शिवरीनारायण स्थित एक बैंक के सामने खड़ी की थी, जिसे एक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 189/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Related Articles

Back to top button