छत्तीसगढ़

नगर पंचायत बोदरी के पार्षद पति व साथियों ने सफाई कर्मचारी को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बिलासपुर। नगर पंचायत बोदरी में पार्षद पति और उसके साथियों द्वारा सफाई कर्मचारी की मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में सफाई कर्मचारी को चोटें आई हैं, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, चकरभाठा वार्ड क्रमांक 7 निवासी प्रशांत वर्मा सफाई कर्मचारी है। 14 मार्च की शाम करीब 6 बजे, जब वह सत्तर खोली के पास मौजूद था, तभी वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद पति आशीष खत्री और उनके साथियों ने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

थाने जाते समय दोस्तों पर भी हमला

घटना के बाद जब प्रशांत वर्मा अपने साथियों सुमित चौहान और पंकज वर्मा के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रहा था, तो रास्ते में उन पर भी हमला कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया अपराध

घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले में अपराध दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button