छत्तीसगढ़

BREAKING: महासमुंद में ट्रक से टकराई कार, 6 लोगों की मौत

महासमुंद जिले के नेशनल हाईवे 353 पर कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार में सवार राजस्व निरीक्षक ताहर सिंग ठाकुर, उनके परिवार के सदस्य और कार चालक शामिल हैं।

घटना में कार (CG 04 QA 4757) में सवार ताहर सिंग ठाकुर (52), बिन्देश्वरी ठाकुर (48), वैभवी ठाकुर (19), तृप्ति ठाकुर (32), सरोजनी ठाकुर (37) और चालक सूरज कंसारी (30) की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह डैमेज हो गई।

ट्रक का चालक भी गंभीर रूप से घायल

हादसे में ट्रक (HR 56 B 7341) का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए महासमुंद जिला अस्पताल भेजा गया है। खल्लारी पुलिस ने क्रेन की मदद से मृतकों को बाहर निकाला। सभी शवों को बागबाहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

राजस्व निरीक्षक ताहर सिंग अपनी बेटी से मिलने रायपुर गए थे। दुर्घटना उस समय हुई जब वे परिवार के साथ बागबाहरा लौट रहे थे। कार रायपुर से बागबाहरा की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक बागबाहरा से महासमुंद की तरफ आ रहा था।

Related Articles

Back to top button