छत्तीसगढ़

शिवरीनारायण माघी मेले में अपराध पर पुलिस की सख्त नजर, स्टील के कड़े और हथियार जब्त

शिवरीनारायण, जांजगीर-चांपा: ऐतिहासिक माघी मेला 2025 श्रद्धालुओं के लिए आस्था और उल्लास का केंद्र बना हुआ है, लेकिन मेले के प्रारंभिक दिनों में हुए एक युवक की हत्या ने पुलिस को सतर्क कर दिया। घटना के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए सख्त अभियान छेड़ दिया है।

हत्या के बाद सख्ती, पुलिस ने हजारों स्टील के कड़े उतरवाए

 11 फरवरी से प्रारंभ हुए इस धार्मिक मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच, एक मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने एक युवक की हत्या कर दी, जिसमें उन्होंने स्टील के भारी कड़ों का इस्तेमाल हथियार के रूप में किया।

पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और हमलावरों को गिरफ्तार किया। जांच में यह सामने आया कि कुछ युवक स्टील के कड़े और पंच पहनकर मारपीट कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसे कड़े और हथियार उतरवाने का निर्णय लिया।

Related Articles

Back to top button