छत्तीसगढ़
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ की शराब के साथ दो अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जशपुर. छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने अंतराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिन में तीन करोड़ रूपये की शराब पकड़ी है. ऑपरेशन आघात के तहत दो तस्करों को 14,027 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब तस्करों के संगठित नेटवर्क का भी खुलासा किया है. शराब तस्करों के संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पंजाब से अवैध शराब लोड कर ट्रकों के जरिए झारखंड और बिहार भेजा जा रहा था। पकड़े गए ट्रक चालकों ने पूछताछ में खुलासा किया कि तस्करएक ही पैटर्न के तहत काम कर रहे थे, जिसमें ड्राइवरों को सिर्फ निर्धारित जगह तक ही ट्रक पहुंचाने का निर्देश दिया जाता था. ट्रक कहां से लोड हुआ और कहां खाली होगा, इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं दी जाती थी.





