छत्तीसगढ़

मेडिकल कॉलेज में जच्चे-बच्चे की मौत, अविवाहित थी युवती

सरगुजा। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चे और बच्चे दोनों की मौत हो गई। मृतका जशपुर की 19 वर्षीय अविवाहित युवती थी, जिसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

मेडिकल कॉलेज अधीक्षक आरसी आर्य ने बताया कि जांच के दौरान युवती को फाउल स्पेलिंग डिस्चार्ज होने की समस्या थी। डॉक्टरों ने तत्काल सपोर्टिव ट्रीटमेंट देकर ऑपरेशन किया, लेकिन बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी थी। मरीज की हालत भी नाजुक बनी हुई थी, जिसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

Related Articles

Back to top button