छत्तीसगढ़
दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़- दिल दहलाने वाले 5 VIDEO:2 ट्रेनों के लेट होने से प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ी, ब्रिज पर लोग गिरे, भीड़ कुचलती चली गई

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं।
इस हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं। जो दिखाते हैं कि किस तरह भीड़ बढ़ने की वजह से हादसा हुआ। प्लेटफॉर्म 14 पर प्रयागराज जाने वाली 2 ट्रेनें लेट थीं, इसकी वजह से भीड़ बढ़ने लगी।
अचानक अनाउंस हुआ कि भुवनेश्वर राजधानी प्लेटफॉर्म नं. 16 पर आ रही है। भीड़ प्लेटफॉर्म-16 की तरफ भागने लगी। फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ में कुछ लोग गिर पड़े और भीड़ सभी को कुचलती चली गई। हादसे के बाद सीढ़ियों पर शव थे, लोगों का सामान, चप्पल-जूते बिखरे थे।






