छत्तीसगढ़

जांजगीर पुलिस की बड़ी सफलता, 5 साल से फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना जांजगीर पुलिस ने पांच साल से फरार आरोपी हरिशंकर सूर्यवंशी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपहरण और दैहिक शोषण करने का आरोप था। पुलिस ने धारा 363, 366, 376 भादवि एवं 4, 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी और ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी और मुखबिर की सूचना पर दिल्ली से गिरफ्तार कर लाई।

Related Articles

Back to top button