छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता: लंबे समय से फरार बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले की पामगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार तीन शातिर बाइक चोरों को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। आरोपियों ने मिलकर बजाज मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था।


कैसे हुआ पूरा खुलासा?

पामगढ़ थाना क्षेत्र के डोंगाकोहरौद निवासी मनोज कुमार कौशिक ने 11 जुलाई 2024 की रात अपनी बजाज बाइक (CG-11 AH-7152) घर के सामने खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 277/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसएसपी विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देश पर अज्ञात आरोपियों की तलाश में लगातार अभियान चलाया गया। इस दौरान एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर पहले आरोपी सुनील वर्मा को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।

Related Articles

Back to top button