छत्तीसगढ़

बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 29 जनवरी 2025 – थाना नवागढ़ क्षेत्र में शराब के लिए अपने बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट करने वाले आरोपी प्रेम सागर कश्यप (निवासी कर्रा) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 119(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में अपने माता-पिता से मारपीट करता था और पैसों की मांग करता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देश पर थाना नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और जेल भेजा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही बुजुर्ग माता-पिता घर जाने के लिए तैयार हुए। इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, ASI हीरा लाल एक्का, आरक्षक अमन ठाकुर व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button