छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना पामगढ़ और नवागढ़ पुलिस ने 16 लीटर अवैध कच्ची महुआ और देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
- कमलेश रात्रे (40), निवासी हेडसपुर, थाना पामगढ़।
- अजय साहू (32), निवासी गिदधा, थाना नवागढ़।
पुलिस ने आरोपियों के पास से शराब और एक स्कूटी (कीमत ₹80,000) जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा।






