छत्तीसगढ़

जांजगीर-चाम्पा में गांजा नष्ट करने की बड़ी कार्रवाई, 18 जनवरी को होगा विधिवत नष्ट

जांजगीर-चाम्पा, 16 जनवरी 2025। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर-चाम्पा द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिसमें गांजा जैसे मादक पदार्थ के नष्टकरण की कार्यवाही की जाएगी। यह कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त किए गए गांजा की सामग्री को नष्ट करने के लिए की जा रही है। इस दिशा में आवश्यक आदेश प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है।

जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति गठित

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर-चाम्पा ने गांजा नष्टकरण के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है, जो जिले के थानों से जब्त मादक पदार्थ की समुचित जांच कर नष्ट करने की प्रक्रिया को अंजाम देगी। इस समिति का गठन उप सचिव छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश से किया गया है, जिसमें गांजा नष्टकरण के लिए एक तिथि भी निर्धारित की गई है।

18 जनवरी को होगा नष्टकरण

समिति ने 18 जनवरी 2025 को प्रकाश इंडास्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड, चाम्पा के भट्टी (Furnace) में गांजा नष्ट करने का निर्णय लिया है। यह कार्यवाही प्रातः 11:00 बजे शुरू होगी, और समिति के सदस्यों एवं पंचान के समक्ष विधिवत रूप से इसे जलाकर नष्ट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button