छत्तीसगढ़

मकान खाली कराने पहुंचा राजस्व अमला, तो परिवार ने की आत्मदाह करने की कोशिश

रायपुर. राजधानी रायपुर में राजभवन के पास एक परिवार ने मकान खाली कराने प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया. मकान में बीते 10 साल से रहने वाले परिवार के मुखिया ने परिवार समेत आत्मदाह करने की कोशिश की है. परिवार को आत्मदाह करने से रोकने के लिए तत्काल पुलिस एक्शन में आई और समझा-बुझा कर उन्हें शांत कराने की कोशिश कर रही है. एसडीएम समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात हैं.बता दें, राजस्व अमला कोर्ट के आदेश पर आज सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उत्कल बस्ती इलाके में एक घर को खाली कराने पहुंचा था. इसी दौरान घर में रहने वाले दशरथ सोना और उसके परिवार ने काफी हंगामा किया.

Related Articles

Back to top button