छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: नकली बैंक चलाकर ग्रामीणों से 60 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ पुलिस ने नकली बैंक के नाम पर ठगी करने वाले मुख्तार अली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गांव अमोदा में किराना दुकान और ऑनलाइन लेन-देन का बहाना बनाकर ग्रामीणों से 50-60 लाख रुपये ठग लिए।

मुख्तार अली और उसके पुत्र ने खुद का बैंक बताते हुए ग्रामीणों से मोटा ब्याज देने का वादा किया और लाखों रुपये जमा कराए। पैसे की जरूरत पड़ने पर लोगों को टालमटोल किया गया। जब आरोपी परिवार सहित रायपुर भाग गया, तो ठगी का खुलासा हुआ।

थाना नवागढ़ में दर्ज मामले की जांच के बाद आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना निरीक्षक भास्कर शर्मा और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button